Yezdi Roadster 2025: स्टाइल और रफ्तार का नया रास्ता, जानिए फीचर्स और कीमत

Mr. Jeet
4 Min Read
Yezdi Roadster 2025: स्टाइल और रफ्तार का नया रास्ता, जानिए फीचर्स और कीमत

Yezdi Roadster 2025 को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान भारत की सड़कों पर देखा गया है इसके लुक ने हर किसी को हैरान कर दिया है। लीक हुई तस्वीरों में बाइक का नया डिजाइन साफ़ देखा जा सकता है, यह बाइक सड़कों पर सिर्फ चलेगी नहीं, बल्कि सबकी नजरें अपनी ओर खींचेगी। ख़बरों के मुताबिक ये बाइक 12 अगस्त 2024 को भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है।

Yezdi Roadster 2025 की खासियतें

विशेषताविवरण
इंजन334cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, DOHC
पावर29.7PS @ 7300rpm
टॉर्क29Nm @ 6500rpm
गियरबॉक्स6-स्पीड
फ्रंट सस्पेंशनटेलिस्कोपिक फोर्क्स, 41mm, 135mm ट्रैवल
रियर सस्पेंशनट्विन शॉक एब्जॉर्बर, प्रीलोड एडजस्टेबल
ब्रेकफ्रंट: 320mm डिस्क, रियर: 240mm डिस्क, डुअल-चैनल ABS
फ्यूल टैंक12.5 लीटर
वजन184 किलोग्राम
हेडलाइटगोल LED
डिस्प्लेडिजिटल LCD (स्पीड, गियर, ट्रिप, ABS मोड)
रंगडार्क स्मोक ग्रे, स्टील ब्लू, हंटर ग्रीन, क्रोम गैलेंट ग्रे, सिन सिल्वर
Yezdi Roadster 2025

पॉवर और इंजन

Yezdi Roadster 2025 में वही 334cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिल सकता है, जो 29 हॉर्सपावर और 29.4Nm टॉर्क देता है। वहीं 6-स्पीड गियरबॉक्स इसमें दिया गया है जो राइडिंग को मक्खन की तरह स्मूद बनाता है। कंपनी ने फिलहाल मैकेनिकल बदलावों की बात तो नहीं की है, लेकिन Jawa की दूसरी बाइक्स की तरह यह बाइक भी रफ़्तार में जबरदस्त होगी।

Yezdi Roadster 2025: स्टाइल और रफ्तार का नया रास्ता, जानिए फीचर्स और कीमत
Yezdi Roadster 2025: स्टाइल और रफ्तार का नया रास्ता, जानिए फीचर्स और कीमत

स्टाइल और फीचर्स

Yezdi Roadster का रेट्रो-मॉडर्न लुक हमेशा से ही फैंस का फेवरेट रहा है। जिसमें स्विंगआर्म पर नंबर प्लेट, छोटा रियर फेंडर और स्टाइलिश टेल लाइट व इंडिकेटर्स मौजूद हैं। वहीं पीछे की सीट को छोटा करके इसे क्रूजर लुक दिया गया है। अब इसका नया मॉडल गोल LED हेडलाइट्स, डुअल एग्जॉस्ट और डिजिटल LCD डिस्प्ले के साथ आने को तैयार है, जिससे स्पीड, गियर, ट्रिप और ABS मोड की जानकारी मिल सकेगी।

सेफ्टी और फ्यूल टैंक

नई Yezdi Roadster 2025 में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और ट्विन शॉक एब्जॉर्बर राइड को आरामदायक बनाते हैं। वहीं राइडर की सेफ्टी के लिए डुअल-चैनल ABS भी दिया गया है। बाइक में 12.5 लीटर का फ्यूल टैंक मौजूद है साथ ही इसका कुल वजन 184 किलो है जो इसे लंबी राइड्स के लिए बेस्ट बनाता है।

कीमत और लॉन्च डेट

Yezdi Roadster 2025 की एक्स-शोरूम कीमत 2.10 लाख रुपये से शुरू होकर 2.20 लाख रुपये तक जा सकती है, हालाँकि यह बाइक के वैरिएंट और रंग पर निर्भर करता है। वहीं ख़बरों के अनुसार 12 अगस्त 2025 को बाइक के लॉन्च होने की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट पर मौजूद स्रोतों और आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुरूप लिखी गई है कृपया किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने के पूर्व आधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य जाएं, साथ ही अपने नजदीकी डीलर से संपर्क कर वर्तमान जानकारी और ऑफर्स की जानकारी लेना ना भूलें। वहीं इसी तरह की ऑटोमोबाइल्स से जुड़ी खबरें पाने के लिए Taaza Harpal को सब्सक्राइब अवश्य करें।

Read More:

Share This Article
Follow:
नमस्कार दोस्तों मेरा नाम Jeet है और मैं एक पेशेवर ब्लॉगर हूं मुझे प्रौद्योगिकी, बाजार, मनोरंजन, जीवन शैली और वर्तमान समाचारों से संबंधित विषयों पर लिखना पसंद है। मैं उन सभी उद्योगों के साथ काम करता हूं जो हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं। मेरा उद्देश्य तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा देना और व्यक्तिगत अनुभवों, अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से लोगों में जागरूकता पैदा करना है। मैं अपने ब्लॉग पोस्ट और समाचार लेखन के माध्यम से अपने पाठकों को समृद्धि, मनोरंजन और जीवन शैली के मामलों में जानकारी और सहायता प्रदान करने का प्रयास करता हूं।
Leave a Comment