अगर आप एक स्टाइलिश, सेफ और माइलेज फ्रेंडली माइक्रो SUV की तलाश में हैं, तो Tata Punch Facelift 2025 आपकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतर सकती है। Tata Motors इस बार Punch को और भी शार्प लुक, नए अपडेट फीचर्स और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ मार्केट में उतारने की तैयारी में है। यह कार खासकर उन ग्राहकों के लिए बेस्ट होगी जो एक किफायती कीमत में प्रीमियम SUV का फील चाहते हैं।
नया प्रीमियम SUV लुक
2025 मॉडल में Tata अपनी Punch को बिल्कुल नया और बोल्ड लुक दे सकती है। जिसमें नया सिग्नेचर ग्रिल, LED DRLs के साथ स्प्लिट हेडलैंप्स और अपडेटेड बंपर देखने को मिल सकते हैं जो इसे Nexon जैसे प्रीमियम SUV लुक की फील देंगें। साथ ही इसमें मिलने वाले नए अलॉय व्हील्स और रियर LED टेललैंप्स इसे और भी ज्यादा स्टाइलिश बना सकते हैं।
टेक्नोलॉजी से लैस इंटीरियर
नई Tata Punch Facelift 2025 का केबिन अब पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम देखने को मिल सकता है। इसमें 10.25 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो एसी, रियर कैमरा और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसी खूबियाँ अगर कार में आती हैं तो ये कार इस सेगमेंट की सबसे फीचर्ड-लोडेड कार साबित होगी।
दमदार इंजन और ट्रांसमिशन
Tata Punch Facelift 2025 में वही भरोसेमंद 1.2-लीटर Revotron पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो 86 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन अब BS6 फेज-2 और OBD-2 नॉर्म्स के मुताबिक अपडेट किया जायेगा। ट्रांसमिशन के तौर पर इसमें 5-स्पीड मैनुअल और AMT ऑप्शन उपलब्ध होंगे। साथ ही यह भी उम्मीद की जा रही है कि पेट्रोल वेरिएंट के बाद इसका CNG वेरिएंट भी जल्द जल्द लॉन्च किया जायेगा।

सेफ्टी में कोई समझौता नहीं
Tata की Punch पहले से ही Global NCAP में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग पा चुकी है। वहीं फेसलिफ्ट वर्जन में भी यह कार ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, रियर पार्किंग सेंसर, ISOFIX चाइल्ड माउंट और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स के साथ देखने को मिल सकती है।
Tata Punch Facelift 2025 कीमत
Tata Punch Facelift 2025 की कीमत लगभग ₹6 लाख से शुरू होकर ₹9.50 लाख (एक्स-शोरूम) तक जा सकती है। इस कीमत में मिलने वाले लुक्स, फीचर्स और सेफ्टी के साथ यह कार फिर से अपने सेगमेंट की बेस्ट वैल्यू फॉर मनी कार बनकर उभरेगी।
आखिर क्यों लें Tata Punch Facelift 2025
Tata Punch Facelift 2025 सिर्फ एक फेसलिफ्ट नहीं, बल्कि एक नया अनुभव होगी। इसके नए लुक्स, एडवांस फीचर्स और दमदार सेफ्टी के कारण यह कार शहरी और ग्रामीण दोनों ग्राहकों के लिए एक परफेक्ट SUV चॉइस साबित होगी। अगर आप बजट में एक भरोसेमंद, दमदार और स्मार्ट SUV खरीदना चाहते हैं, तो Tata Punch का यह नया अवतार आपके लिए जल्द ही बाज़ार में आने वाला है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट पर मौजूद स्रोतों और आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुरूप लिखी गई है कृपया किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने के पूर्व आधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य जाएं, साथ ही अपने नजदीकी डीलर से संपर्क कर वर्तमान जानकारी और ऑफर्स की जानकारी लेना ना भूलें। वहीं इसी तरह की ऑटोमोबाइल्स से जुड़ी खबरें पाने के लिए Taaza Harpal को सब्सक्राइब अवश्य करें।
Read More:
- Yamaha को धूल चटाने आई Triumph Daytona 660 स्पोर्ट्स बाइक, मॉडर्न फीचर्स और स्टाइलिश डिजाइन के साथ
- नये अंदाज में लांच हुई Yamaha FZS FI V4 जानिए फीचर्स और कीमत
- Indian Chief Dark Horse हुई लॉन्च,1890cc इंजन और स्मार्ट फीचर्स के साथ सिर्फ 20.20 लाख में ले जाइये घर
- लो आ गई उड़ने वाली Flying Bike Skyrider X6, जो स्टाइल, टेक्नोलॉजी और पावर के साथ हुई लांच, जानें कीमत
- 90km की शानदार रेंज के साथ पेश हुआ Ather 450S Electric Scooter, लुक ऐसा की महंगा स्कूटर भी शर्मा जाये